- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Singer Zubeen Garg Death | Delhi Mumbai News
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फाइट फोटो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने कापसहेड़ा इलाके में एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी आकाश राजपूत और राजस्थान के भरतपुर निवासी महिपाल के रूप में हुई है।
घायल बदमाशों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी विदेश से सरगना चलाने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण से जुड़े हुए थे। आकाश राजपूत जुलाई 2022 में करनाल के असंध में एक अस्पताल के बाहर गोलीबारी में शामिल था, जिसकी साजिश प्रवासी गैंगस्टर दलेर कोटिया ने रची थी।
वह जुलाई 2025 में गुजरात में अपहरण की एक घटना में भी वांटेड था, जिसमें गैंगस्टर किरीटसिंह झाला ने पीड़ित से 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। राजस्थान पुलिस ने आकाश राजपूत पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
वह हाल ही में राजस्थान के वांटेड गैंगस्टर जगदीश जगला और अभिषेक गौड़ के जरिए रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण के साथ जुड़ गया था और भारत से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट हासिल करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुका था। वहीं महिपाल करनाल गोलीकांड में शामिल था। एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से जमानत पर था। वह आकाश के जरिए गैंगस्टर्स के संपर्क में आया था।
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण गैंग के दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की हत्या की सुपारी ली थी। मुंबई और बेंगलुरु में रेकी भी की थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
असम के सिंगर जुबीन के मैनेजर, आयोजक पर अब हत्या का केस दर्ज, 1 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे

गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में असम पुलिस ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता पर हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और गुवाहाटी लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। असम पुलिस की सीआईडी के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब हत्या का केस दर्ज किया है। सिंगापुर पुलिस की नई रिपोर्ट के मुताबिक, जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर के सेंट जॉन्स आइलैंड के पास तैरते वक्त डूबने से हुई थी। पहले खबरें थीं कि वे स्कूबा डाइविंग कर रहे थे।