Punjab Government 19 thousand kilometer Link Road Project CM Bhagwant Mann Update | पंजाब की 19000 लिंक सड़कों को सुधारने की तैयारी: सीएम आज करेंगे शुभारंभ, 10 से 18 फुट चौड़ी होंगी, 3500 करोड़ का बजट तय – Punjab News

Actionpunjab
2 Min Read



पंजाब में आज से लिंक सड़कों को सुधारने की तैयारी।

पंजाब सरकार ने अब खस्ताहाल चल रही 19 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों को सुधारने का फैसला लिया है। सड़क बनाने वाली कंपनी ही पांच साल तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संभालेगी। सारी सड़कों का सर्वे काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सीएम

.

2872 करोड़ सड़कों के लिए तय

पंजाब सरकार के लिए यह प्रोजेक्ट काफी अहम है, क्योंकि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। इन सड़कों के लिए सरकार की तरफ से 3500 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इसमें से 2872 करोड़ रुपए मरम्मत और रखरखाव तथा 587 करोड़ रुपए अन्य कार्यों के लिए तय किए गए हैं। चौड़ाई 10 फीट से बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी।

क्ववॉलिटी चैक करने के लिए बनेगी कमेटी

सड़कों की क्वालिटी से समझौता न हो, इस चीज पर भी सरकार का पूरा ध्यान है। इन सड़कों के काम पर नजर रखने के लिए एक तालमेल कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें दोनों पक्षों के सदस्य शामिल होंगे, जो सड़कों के काम पर नजर रखेंगे। हालांकि सरकार ने अगस्त में प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया था, लेकिन इसी बीच बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से यह काम लटक गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *