हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस। फाइल फोटो
लुधियाना के जमालपुर में हेयर कटिंग के 50 रुपये मांगने पर पड़ोसी ने उसके सिर में गोली मारकर उसे जान से मार दिया। मृतक हिमांशु का दोष इतना था कि उसने आरोपी गुलशन से पहले करवाई गई हेयर कटिंग के 50 रुपये मांग लिए थे। पुराने पैसे मांगने पर गुलशन और मृतक हि
.
पुलिस को दिए बयान में रवि कुमार ने बताया कि रितेश और हिमांशु उसके चाचा के बेटे हैं। वो और रितेश हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाते हैं जबकि हिमांशु फैक्ट्री में काम करता है। दशहरे के दिन उसकी छुट्टी थी तो वह भी दुकान में ही था। उसका पड़ोसी गुलशन आया और उसने बाल काटने को कहा।
हिमांशु ने कटिंग करने से इनकार कर दिया। हिमांशु ने हत्यारोपी से पुराने कटिंग के 50 रुपये देने को कह दिया। इसी बात को लेकर बहस हुई और गुलशन ने घर से रिवाल्वर लाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक हिमांशु की फाइल फोटो।
दो फायर किए, एक कान से निकला दूसरा सिर पर लगा
हिमांशु के चचेरे भाई रवि ने बताया कि दशहरे के दिन दोपहर करीब ढ़ाई बजे दुकान पर आया और उस समय हिमांशु कुर्सी पर बैठा था। गुलशन ने उसे कटिंग करने को कहा तो हिमांशु ने कह दिया कि पहले पुरानी कटिंग के पैसे दो तभी कटिंग करवाएगा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। हिमांशु ने उसे दुकान से बाहर किया। शाम को वह दोबारा आया और दोनों की फिर बहस होने लगी। इसी बहस के दौरान उसने गोली चला दी। पहली गोली हिमांशु के कान के पास से निकली जब दूसरी गोली के उसके सिर पर लगी। वो तीसरा फायर भी कर रहा था लेकिन रिवाल्वर में गोली फंस गई। नहीं तो वो औरों को भी गोली मार देता।
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
पुलिस को एक सीसीटीवी मिली है जिसमें आरोपी दुकान के अंदर जाता हुआ दिख रहा है और कुछ देर बार जब गोली चलने की आवाज आई तो बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए।
ग्लाडा में दर्जा चार कर्मचारी है गुलशन
गुलशन ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी े में बतौर दर्जा चार कर्मचारी तैनात है। पुलिस ने ग्लाडा से भी इस मामले में रकार्ड मांग लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह ग्लाडा का कर्मचारी है या नहीं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रहे हैं छापेमारी
थाना जमालपुर की एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी गुलशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।