Haryana Bhiwani Teacher Manisha Death Case; Delhi CBI return Investigation | मनीषा डेथ मिस्ट्रीः मोबाइल कॉल डिटेल खोलेगी राज: CBI एम्स से बिसरा रिपोर्ट लेकर लौटेगी भिवानी; बेटी की आखिरी कॉल नहीं उठा पाए थे पिता – Bhiwani News

Actionpunjab
8 Min Read


भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत की जांच करने पहुंचे CBI के अधिकारी। फाइल फोटो

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत की जांच कर रही CBI फिर भिवानी लौट रही है। इस बार दिल्ली एम्स से मनीषा के शव की बिसरा रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल लेकर आ रही है। इस केस में CBI तीन अहम सबूत जुटा रही है।

.

पहली, बिसरा रिपोर्ट, दूसरी मनीषा के मोबाइल की कॉल व डेटा डिटेल और क्राइम स्पॉट की फोरेंसिक रिपोर्ट। इसके अलावा मौके के गवाहों, परिजन, स्कूल, नर्सिंग कॉलेज संचालकों व दवा विक्रेता से 2 से 4 बार पूछताछ हो चुकी है। मनीषा के पिता संजय ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि CBI अफसरों का फोन आया था। जिन्होंने बताया कि अब सभी रिपोर्ट के साथ आ रहे हैं। मनीषा के शव का 3 बार पोस्टमॉर्टम हुआ। पहली बार भिवानी के सिविल अस्पताल में, फिर रोहतक पीजीआई में और आखिरी बार दिल्ली एम्स में। एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर्स ने बिसरा सैंपल भिवानी पुलिस को सौंप दिए थे। पुलिस ने इन्हें सुनारिया लैब में प्रिजर्व रखा और बाद में CBI को सौंपा था। इन्हीं सैंपलों की जांच एम्स में करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट अब आ रही है।

पिता बोले-आज आ सकती है CBI टीम मनीषा के पिता संजय के अनुसार सीबीआई की टीम अब बिसरा की रिपोर्ट लेकर वापस आएगी। उसके आधार पर जांच की जाएगी। सीबीआई की टीम ने बिसरा सैंपलों की लैब में जांच करवाई है। CBI रिपोर्ट मिलने के बाद भिवानी आएगी। उम्मीद है कि सीबीआई की टीम शुक्रवार को भिवानी आए।

मनीषा के पिता संजय और अन्य परिजनों से सीबीआई कई बार पूछताछ कर चुकी है।

मनीषा के पिता संजय और अन्य परिजनों से सीबीआई कई बार पूछताछ कर चुकी है।

अब तक सीबीआई ने मामले में क्या-क्या किया…

  • पहले लगातार 23 दिन जांच की : 13 अगस्त को गांव सिंघानी के खेतों से शव मिलने के बाद से परिजन मर्डर का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस ने पहले मर्डर की धारा में केस दर्ज किया। हालांकि बाद में दावा किया कि यह सुसाइड केस है। परिजनों ने शव का संस्कार करने से मना कर दिया था। उनकी 2 मांग थी, केस की जांच सीबीआई से कराई जाए और एम्स में पोस्टमॉर्टम हो। 20 अगस्त को मनीषा के शव का एम्स में पोस्टमॉर्टम हुआ था। उसके बाद 25 अगस्त को करीब CBI टीम भिवानी पहुंच गई थी। लगातार 23 दिन भिवानी में रहकर जांच की।
  • गवाहों और परिजनों से लगातार पूछताछ : इस मामले में CBI मनीषा के परिजनों से 3 बार पूछताछ कर चुकी है। इनके अलावा जिन दो लोगों ईश्वर व सत्यपाल ने सबसे पहले शव देखा था, उनसे 2 बार पूछताछ हुई है। जिस प्ले वे स्कूल में मनीषा एक महीने से पढ़ा रही थी, उसके संचालक रोहित दहिया व स्टाफ से 4 बार पूछताछ हुई। आइडियल नर्सिंग कॉलेज के संचालकों व स्टाफ, कीटनाशक विक्रेता से भी पूछताछ हो चुकी है।
  • दिल्ली से स्पेशल FSL टीम की रिपोर्ट तैयार : CBI ने दिल्ली से स्पेशल फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम घटनास्थल पर बुलाकर जांच कराई थी। क्राइम सीन भी क्रिएट किया गया था। FSL की रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है। हालांकि अभी यह रिपोर्ट सीबीआई को मिली है या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
  • मनीषा की कॉल डिटेल निकलवाई : पिता संजय कुमार ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों से बातचीत हुई है। जिसमें सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मनीषा की कॉल डिटेल भी निकाली है। जिसके आधार पर सीबीआई जांच करेगी। उससे भी कुछ सुराग मिलने की संभावना है। मनीषा के शव के पास से मोबाइल बिखरी हालत में मिला था। उसकी बैटरी अलग पड़ी थी।
  • आखिरी कॉल रिसीव नहीं कर पाए थे पिता : भिवानी पुलिस को दिए बयान में पिता संजय ने कहा था कि 11 अगस्त को जिस दिन मनीषा लापता हुई, इस दिन शाम 6:26 बजे मनीषा के मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। हालांकि वो कॉल रिसीव नहीं कर सके। उसके कुछ देर बाद मनीषा के नंबर पर कॉल बैक की तो कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद मनीषा के नंबर पर रिंग नहीं गई। उसी समय परिवार को किसी अनहोनी का अंदेशा हो गया।

पुलिस की थ्यूरी और मौके गवाहों के बयानों में कुछ अंतर लोकल पुलिस की थ्यूरी रही कि यह सुसाइड का मामला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीषा के शरीर में कीटनाशक के अंश मिले। गर्दन पर मिले घावों को लेकर पुलिस की थ्यूरी है ये जानवरों ने नोचा होगा। सबसे पहले लाश देखने वाले ईश्वर व सत्यपाल ने भी ये बात तो कही कि शव के आसपास कुत्तों का झुंड था। हालांकि यह भी कहा कि कुत्ते शव को नोंच नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने चश्मदीदों से कुत्तों की संख्या तक पूछी।

3 बार घटनास्थल पर गई सीबीआई, विशेष फोरेंसिक टीम बुलाई CBI टीम तीन बार सिंघानी में घटनास्थल पर भी जा चुकी है। दिल्ली से स्पेशल फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। हालांकि लोकल पुलिस ने भी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की थी। जांच टीम ने नर्सिंग कॉलेज, दवा विक्रेता, चश्मदीदों व खेत मालिक से भी पूछताछ की है।

अब SP रैंक के अधिकारी भी आ चुके भिवानी करीब 22 दिन से सीबीआई की टीम भिवानी में जमी है। पहले इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी जांच कर रहे थे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और कुछ नए पहलू सामने आए, उसके बाद SP रैंक के अधिकारी भी भिवानी पहुंचे। सीबीआई टीम मीडिया से दूरी बनाए हुए है। लोकल पुलिस को भी कम ही जगह इन्वॉल्व किया है।

——————————

ये खबर भी पढ़ें मनीषा डेथ मिस्ट्री, अभी परिवार के इर्द-गिर्द जांच:CBI ने परिवार से तीनों बार एक जैसे सवाल पूछे; पिता संजय बोले- प्रशासन ने उलझाया केस

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने 3 बार उसके पिता संजय से पूछताछ की है। तीनों बार एक जैसे सवाल ही पूछे गए। इसके अलावा जिस प्ले वे स्कूल में मनीषा एक महीने से पढ़ा रही थी, उसके संचालक रोहित दहिया से 4 बार पूछताछ हो चुकी है। (पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *