Breaking News LIVE Updates; Mata Vaishno Devi Yatra | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

Actionpunjab
1 Min Read


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा एहतियातन स्थगित कर दी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की आशंका जताई है, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड ने यह कदम उठाया। नवरात्रि के दौरान अब तक 1.70 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मौसम सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

ओडिशा में श्री जगन्नाथ मंदिर के ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए मंदिर प्रशासन डिजिटल लाइब्रेरी बनाएगा। इसमें ताम्र पत्तों पर लिखी दुर्लभ पांडुलिपियां, 12वीं सदी के मंदिर की परंपरागत रीतियों का डेटा और मंदिर का पवित्र पंचांग ‘मदला पंजी’ संरक्षित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *