amritsar sweet shop raid food safety inspection | Punjab News | अमृतसर में स्वीट शॉप पर छापेमारी: फूड सेफ्टी विभाग ने की जांच, मिठाई की कई दुकानों से लिए नमूने – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read



जांच करती फूड सेफ्टी विभाग की टीम

त्योहारों के मौसम को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पदार्थों की जांच के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हाल ही में राजस्थान से आई मिलावटी खोया की एक खेप पकड़ी गई थी। इसके चलते मिठाइयों, खोया और अन्य दुग्ध उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

.

अमृतसर में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा रजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने लॉरेंस रोड स्थित कई मिठाई की दुकानों पर जांच की और नमूने लिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

खपत बढ़ने से मिलावटखोर सक्रिय

सहायक आयुक्त ने बताया कि त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने से मिलावटी और घटिया सामान बेचने की कोशिशें बढ़ जाती हैं। खोया और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है। कुछ दुकानदार मुनाफाखोरी के लिए मिलावटी सामान बेचते हैं। विभाग न केवल दुकानों पर जांच कर रहा है, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चला रहा है, ताकि वे शुद्ध सामान की पहचान कर सकें।

बाहर से आ रही खाद्य सामग्री पर भी नजर

बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन दलराज सिंह, उपायुक्त साक्षी सानी और जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत धवन के निर्देशों पर यह विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत लगातार दुकानों पर जांच होने के साथ-साथ बाहर से आ रही घटिया सामग्री पर भी नजर रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *