Faridabad speeding dumper rammed into vehicles line on red Light , four injures | Sector 21 C | फरीदाबाद में तेज रफ्तार डंपर गाड़ियों की लाइन में घुसा: रेड लाइट पर रूकी, ऑटो चालक सहित तीन महिलाओं को चोट – Faridabad News

Actionpunjab
2 Min Read


गाड़ियों को टक्कर मारने वाला डंपर

फरीदाबाद में सेक्टर 21 सी बडखल रोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर रेड लाइट पर लगी गाड़ियों की रूकी खड़ी लाइन में घुस गया। इस हादसे में 6 गाड़ी और एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। अनखीर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर

रेड लाइट पर रूकी खड़ी थी गाड़ी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बडखल रोड़ पर सेक्टर 21 के पास सुबह करीब 8 बजे रेड लाइट पर गाडिया रूकी हुई थी। इसी दौरान सूरजकुंड रोड की तरफ से आते हुआ एक डंपर चालक ने अपना नियंत्रण खौ दिया। जिसके बाद डंपर गाड़ियों की लाइन में घुस गया और जिसके बाद एक के बाद एक 6 गाड़ी आपस में टकराती चली गई। इस दौरान सवारियों से भरा एक ऑटो भी डंपर की चपेट में आ गया। डंपर की चपेट में आने से डंपर में बैठी तीन महिलाओं सहित ऑटो चालक को चोट आई है । सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ आटो

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ आटो

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया

घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी सुरेन्द्र ने बताया कि ,डंपर ने रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गई है। अनखीर चौरी पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *