Mahendragarh-Kanina-debris-mansion-Silver-coins-found-Update | महेंद्रगढ़ में हवेली के मलबे से मिले चांदी के सिक्के: लोगों की भीड़ खोजने में जुटी, अधिकारियों ने नहीं ली सुध – Mahendragarh News

Actionpunjab
2 Min Read


पुरानी हवेली के मलबे से मिले चांदी के सिक्के दिखाता व्यक्ति।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में एक पुरानी हवेली के मलबे से चांदी के सिक्के मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अब तक एक हजार से अधिक सिक्के बरामद किए जा चुके हैं। सिक्के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और मलबे में सिक्

.

जेसीबी से जमीन समतल की जा रही थी

जानकारी के अनुसार गांव के उमराव सिंह की पुरानी हवेली को तोड़ने के बाद अनाज मंडी के पास बुलडोजर से मलबे को समतल किया जा रहा था, तब कुछ लोगों को चांदी के सिक्के दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार यह हवेली उमराव सिंह सेठ की थी, जिसे उनके पोते राजकुमार ने मान सिंह उर्फ बागड़ी को बेच दिया था। मान सिंह द्वारा ही हवेली को तोड़कर मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां डाला जा रहा था।

चांदी के सिक्के खोलते हुए लोगों की भीड़।

चांदी के सिक्के खोलते हुए लोगों की भीड़।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

सिक्के मिलने की खबर आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग मिले हुए सिक्के लेकर अपने घरों को चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। देर शाम तक मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *