जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा चेतना।
स्काउट गाइड के राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व ट्रैकिंग शिविर के दौरान अलवर में सरिस्का के जंगल में नीलकंठ महादेव मंदिर के आसपास ट्रैकिंग के समय अलवर के छोटा रैणी की स्काउट गाइड छात्रा चेतना बेहोश हो गई। जिसे देर शाम को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वही
.
शिविर कॉर्डिनेटर प्रमोद शर्मा ने बताया कि पर्यावरण जागरूकतर व ट्रैकिंग का यह स्काउट गाइड का राष्ट्रीय शिविर है। जिसके कई जिलों के स्काउट गाइड छात्र छात्राएं पहुंचे हैं। गुरुवार को नीलकंड महादेव मंदिर गए थे। वहां ट्रैकिंग के समय छात्रा चेतना मीणा बेहाेश हो गई थी। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर आया गया। वहीं हनुमानगढ़ के छात्र सुनील को बुखार हो गया।

ये छात्र सुनील है जिसके बुखार हो गया था। उसे भी अस्पताल लेकर आया गया।
अब दोनों की तबीयत में सुधार है। अधिक परिश्रम होने के कारण थकान से ऐसा हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों सही है। छात्रा काे रात को भी अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा है।