A massive fire broke out in a house’s warehouse in Sitapur | सीतापुर में घर के गोदाम में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जला, दमकल ने एक घंटे में पाया आग पर पाया काबू – Sitapur News

Actionpunjab
2 Min Read


अभिषेक सिंह | सीतापुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान के नीचे बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी, जिसने देखते ही देखते गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख शोर मचाया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक गोदाम में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं जलकर खाक हो चुकी थीं।

4 तस्वीरें देखें…

गृहस्वामी किशोर वर्मा पुत्र भीम सेन ने बताया कि गोदाम में घरेलू सामान के साथ-साथ कुछ व्यापारिक वस्तुएं भी रखी थीं। उन्होंने बताया कि आग लगते ही परिवार ने ऊपर की मंजिल से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सौभाग्य से आग मकान की ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंची, जिससे वहां रह रहे परिवार के सदस्य और उनका सामान सुरक्षित बच गया।

आग लगने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और आग पर नियंत्रण की प्रक्रिया में सहयोग दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

गृहस्वामी ने अनुमान लगाया कि आग से करीब एक से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *