Nuh Mewat state level program Valmiki Jayanti CM Nayab Singh Saini | नूंह में 14 को मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती: सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि,आज मंत्री कृष्ण बेदी देंगे जानकारी – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read



मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने दी जानकारी।

नूंह जिले में वाल्मीकि जयंती इस बार भव्य तरीके से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बार नूंह जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्य तरीक

.

जानकारी देंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा तय कर ली गई है। यह जयंती नूंह में प्रदेश स्तरीय मनाई जाएगी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए आज नूंह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी नूंह पहुंचेंगे। लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस परंपरा के शुरू होने से सामाजिक समरसता और महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलू इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *