Jalandhar: Punjab Police Busts Babbar Khalsa Terror Module, Recovers 2.5Kg RDX | BKI Links to Pakistan’s ISI | जालंधर में ढाई किलो RDX पकड़ा: आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने दो लोग पकड़े, एकरिमोट भी मिला – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read



पंजाब पुलिस की तरफ से पकड़ा गया आरडीएक्स।

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने ढाई किलो आरडीएक्स पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के तौर पर हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस ने इसके कब्जे से एक रिमोट भी बरामद किया है। आशंका है कि आतंकी त्योहारी सी

.

रिंदा के निर्देश पर यूके से हैंडर हो रहा था नेटवर्क पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क यूके-आधारित हैंडलर निशान और अदेश के जरिए संचालित हो रहा था, जिन्हें BKI के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश मिल रहे थे।

आतंकी हमले में किया जाना था यूज पुलिस ने जालंधर से दो आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 2.5 किलो IED (RDX) और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया। जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक एक बड़े आतंकी हमले के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

यूएपीए और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज मामले में PS SSOC अमृतसर में UAPA और एक्सप्लोसिव सबसंटेंस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल पंजाब में शांति भंग करने और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने कहा कि वह पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित ट्रांसनेशनल आतंक और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूबे में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *