PWD officials arrived to check the quality of the road/PWD Vibhag/Sadak NIrman/GrameenProtest/Salempur Khurd Village/BhusawarPWD officials arrived to check the quality of the road/PWD Vibhag/Sadak NIrman/GrameenProtest/Salempur Khurd Village/Bhusawar | सड़क की गुणवक्ता चेक करने पहुंचे PWD के अधिकारी: खबर चलने के बाद चेता विभाग, हाथ और पैर लगाते ही उखड रही थी सड़क – Bharatpur News

Actionpunjab
3 Min Read


सड़क की खराब गुणवक्ता का वीडियो सामने आने के बाद PWD विभाग के अधिकारी पहुंचे सड़क की जांच करने।

भरतपुर जिले में भुसावर तहसील में बनाई जा रही 1 किलोमीटर की सड़क में ख़राब मेटेरियल की खबर चलने के बाद आज PWD विभाग के SE और XEN निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने सड़क में लगी सामग्री की गुड़वक्ता चेक की, जिसकी रिपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों को भेजी जा

.

जहां-जहां सड़क ख़राब थी उसे ठीक करवाया

मौके पर पहुंचे AEN जितेंद्र पाल सिंह ने बताया की 6 अक्टूबर को छौंकरवाड़ा से सलेमपुर खुर्द तक निर्माण का काम शुरू किया था लेकिन, बारिश आने के कारण काम को रुकवा दिया गया। जब उसे सही करवाने के लिए हम आये तो, वहां ग्रामीण इकट्ठे होने लगे। सड़क बारिश के कारण सेट नहीं हो पाई थी। दूसरे दिन ग्रामीण हाथों से सड़क को उखाड़ने लगे की यह घटिया काम है। 7 अक्टूबर को हम उसे सुधारने के लिए आये थे। उस दौरान कुछ आपत्तिजनक लोग मौके पर आ गए। वह हमें काम नहीं करने दे रहे थे। जबकि हम काम कर रहे थे। सड़क को ठीक करवा दिया गया है।

ग्रामीणों वे विरोध के बाद ठीक ठीक करवाई सड़क।

ग्रामीणों वे विरोध के बाद ठीक ठीक करवाई सड़क।

SE ने मौके पर पहुंचकर सड़क के लिए सैंपल

PWD विभाग के SE आरसी मीणा ने बताया की सड़क की गुणवक्ता को लेकर कुछ वीडियो सामने आये थे। जिसके बाद मैं खुद सड़क की गुणवक्ता चेक करने के लिए आया हूं। मैंने सड़क की थिकनेस सहित कई चीजें देखी हैं। सड़क की गुणवक्ता को चेक भी करवाया जाएगा। उसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। सड़क की थिकनेस, चौड़ाई लंबाई ठीक पाई गई है।

7 अक्टूबर को ख़राब सड़क का वीडियो आया था सामने

दरअसल छौंकरवाड़ा से सलेमपुर खुर्द तक सड़क निर्माण का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें ग्रामीणों के पैर लगाते ही सड़क उखड़ रही थी। कुछ ग्रामीणों ने सड़क से गिट्टी और डामर हटाई तो, मिट्टी नजर आने लगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। जिसके बाद PWD विभाग के अधिकारी जागे और सड़क को फिर से ठीक करवाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *