अमृतसर के थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाले अनगढ़ इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को नगर निगम द्वारा गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर स्वयं मौके पर पहुंचे और नगर निगम की टीम को पूरा सहयोग दि
.
कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि यह नगर निगम द्वारा की गई 14वीं डिमॉलिश कार्रवाई थी, जिसके लिए पुलिस बल की मांग की गई थी। जिस मकान को गिराया गया, वह चंद सिंह पुत्र लाभ सिंह का था, जिसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अनगढ़ थाना हकीमा का निवासी है।
नशा तस्करी में वर्षों से संलिप्तता
इसके साथ ही उसका भाई जसबीर सिंह एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है। उसके खिलाफ कुल 37 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो अलग-अलग धाराओं के तहत हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह परिवार लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त रहा है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर
कमिश्नर ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक अमृतसर पुलिस ने 247 किलो हेरोइन सहित कई प्रकार की फार्मा ड्रग्स बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि यह सारी कार्रवाई इस बात को दर्शाती है कि पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है ।
सीपी भुल्लर ने बताया कि कई संपत्तियों को “फ्रीज” कराने की प्रक्रिया दिल्ली की कंपीटेंट अथॉरिटी के माध्यम से चल रही है, जिसके बाद उन्हें जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।