Action against child labour at a construction site in Gokulpura area | गोकुलपुरा इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई: 3 नाबालिग लड़कों से बिना सेफ्टी इंस्ट्रूमेंट करवाया जा रहा था काम,12 से 14 घंटे काम करवाते – Sikar News

Actionpunjab
1 Min Read



आनंद विहार कॉलोनी में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट जहां पर बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने आज बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 नाबालिग लड़कों को बालश्रम से मुक्त करवाया। इन तीनों लड़कों से बिना किसी सेफ्टी उपकरण के रोजाना 12 से 14 घंटे काम करवाया जाता था। अब तीनों नाबालिग लड़कों को कस्तूरबा सेवा

.

इस कार्रवाई के दौरान गोकुलपुरा पुलिस थाने के बाल कल्याण अधिकारी ASI हिदायत अली, कांस्टेबल विकास, लेबर इंस्पेक्टर जागृति और सुनीता, गायत्री सेवा संस्थान के नरेश कुमार,अभिषेक और जितेंद्र एवं चाइल्ड काउंसलर राकेश कुमार मौजूद रहे।

तीनों लड़कों में एक लड़के की उम्र 14 साल और दो लड़कों की उम्र 15 साल है। इनमें एक लड़का तो टोंक का रहने वाला है जबकि दो लड़के बिहार के हैं। इन तीनों लड़कों से यहां पर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के रोजाना 12 से 14 घंटे काम करवाया जाता था। अंदेशा है कि नाबालिग लड़कों को यहां भेजने में कोई गैंग सक्रिय हो। हालांकि इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *