![]()
झांसी आने वालीं स्पेशल ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से चलकर झांसी और फिर यहां से मुंबई रूट पर जाने वालीं ट्रेनें 6 घंटे से लेकर एक दिन तक की देरी से पहुंच सकी हैं।
.
ऐसे में गुस्साए यात्रियों कहना है कि जिन ट्रेनों को स्पेशल नाम देकर दोगुना किराया लिया जा रहा है, वह मालगाड़ी को भी क्रॉस करने की स्थिति में नहीं हैं।
बता दें कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। हालांकि, इन ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों के मुकाबले किराया भी लगभग दोगुना है। बावजूद इसके स्पेशल ट्रेनों में भी ज़्यादा किराया देकर लोग सफर कर रहे हैं।
जहां समय ट्रेन में 100 रुपए किराया होगा तो वहां स्पेशल ट्रेन में उतनी ही दूरी का किराया 200 रुपए तक है। जब यात्रियों को नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही तो वह स्पेशल किराया दे रहे हैं।
लेकिन, जिस तरह लखनऊ-झांसी रेल रूट पर ट्रेनें लेट चल रही हैं, उससे यात्रियों के काफी गुस्सा भी है। उनका कहना है कि किराया दोगुना देने के बाद भी वह दोगुने समय में अपनी यात्रा पूरी कर पा रहे हैं।
जिन्हें झांसी पहुंचकर ट्रेन बदलनी थी, वह भी छूट गई। हालांकि, यात्रियों की इस परेशानी का समाधान होते नहीं दिख रहा। गुरुवार को भी कई ट्रेनें छह-छह घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं। वहीं, ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने को लेकर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों को रिशेड्यूल और रेगुलेट कर चलाया जा रहा है। जिसके चलते वह देरी से पहुंच रही हैं।
सामान्य और स्पेशल ट्रेनों के किराए में अंतर समझिए
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,100 रुपए और स्लीपर 415 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपए और स्लीपर 170 रुपए।
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 415 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपए और स्लीपर 205 रुपए।
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोरखपुर तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,205 रुपए और स्लीपर 455 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 945 रुपए और स्लीपर 360 रुपए।
• गोरखपुर से लखनऊ तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपए और स्लीपर 225 रुपए।
• गोरखपुर से कानपुर तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपये और स्लीपर 415 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 660 रुपए और स्लीपर 225 रुपए।
• गोरखपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,205 रुपए और स्लीपर 455 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 945 रुपए और स्लीपर 360 रुपए।
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा कैंट तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी-3 का किराया 1,050 रुपये और स्लीपर 385 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 505 रुपए और स्लीपर 170 रुपए।
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 505 रुपए और स्लीपर 190 रुपए।
• वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक-स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 1,050 रुपए और स्लीपर 385 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 680 रुपए और स्लीपर 280 रुपए।
• हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक-स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 555 रुपए और स्लीपर 175 रुपए।
• हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 730 रुपए और स्लीपर 280 रुपये।
• हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक- स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 990 रुपए और स्लीपर 370 रुपए।
• सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 730 रुपए और स्लीपर 280 रुपए।