रविशंकर विश्वकर्मा | बरदहा(करछना), प्रयागराज (इलाहाबाद)6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सांड के हमले से युवक की मौत।
प्रयागराज के करछना तहसील के बरदाहा गांव में एक सांड के हमले से एक युवक की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले लल्लू गुप्ता नामक व्यक्ति को सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान कल उनकी मृत्यु हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन ने अभी तक मृतक के परिवार से संपर्क नहीं किया है। लल्लू गुप्ता के दो बेटे मुंबई में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी गांव में अकेले जीवन यापन कर रही हैं।
इस घटना ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकारी उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मौत नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई हत्या है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे इन पशुओं को पकड़कर तहसील कार्यालय में बांध देंगे।मृतक लल्लू गुप्ता के पुत्र शीतला प्रसाद गुप्ता, तुलसी गुप्ता और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है, जिससे बच्चों के स्कूल जाने और महिलाओं व किसानों के खेतों में काम करने पर भी असर पड़ रहा है।