Former BJP city president joins SP | भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन: बुलंदशहर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर ली सदस्यता – Bulandshahar News

Actionpunjab
2 Min Read


पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर। भाजपा के जहांगीराबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष राजपाल लोधी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली।

सपा जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री अब्दुल रब ने की और संचालन जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने किया। पूर्व विधायक जितेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने नेताजी के साहस, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

राजपाल लोधी ने अपने करीब सौ समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चौधरी होशियार सिंह, महेंद्र वाल्मीकि, दिनेश गुर्जर, राहुल यादव, मुकेश यादव, लोधी चरन सिंह राजपूत, हाजी अख्तर, विजय कुमार त्यागी, फिरे सिंह प्रजापति, विनीत राणा, महेंद्र भाटी और मनीष शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *