![]()
मौके पर पीसीआर पुलिस तलाशी करती
लुधियाना के भारत नगर चौक पर उस समय हंगामा मच गया जब ऑटो गैंग के सदस्यों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि वह घंटाघर से प्रताप चौक जाने के लिए एक ऑटो में बैठा था। ऑटो में पहले से एक युवक बैठा था जो चालक का साथी निकला।
.
पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि वह घंटाघर से प्रताप चौक जाने के लिए एक ऑटो में बैठा था कि थोड़ा आगे जाने पर एक युवक मेरी जेब से मोबाइल निकालने लगा । जब मैंने शोर मचाया तो ऑटो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए आरोपी अपने ऑटो के साथ भाग रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले दंडी स्वामी इलाके में चोरी कर चुका है। गुरनाम ने करीब तीन से चार किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को भारत नगर चौक गुरु नानक देव भवन के बाहर पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है
भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। शहर में बढ़ रही ऑटो लूट की घटनाएं, लोगों में दहशत का माहौल लुधियाना में पिछले कुछ समय से ऑटो गैंग द्वारा लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अब ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने की तैयारी में जुटी है।
सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पीसीआर अधिकारियों का कहना है कि मामला संबंधित चोंकी कोचर मार्किट को बताया गया है और उनको सौंप दिया जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने कहा मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि ऐसे गैंग की पूरी जांच हो ताकि कोई और इस तरह की वारदात का शिकार न बने।