टोल कंपनी के कर्मचारियों के द्बारा मारपीट के विरोध में व्यापारी हलैना कस्बे के बस स्टैंड पर दे रहे धरना।
भरतपुर के हलैना कस्बे में टोल कर्मचारियों के द्वारा जो व्यापारियों से मारपीट की गई थी। उसके खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद किया हुआ है। साथ ही व्यापारी बस स्टैंड पर धरना दे रहे हैं। व्यापारियों की मांग है की मारपीट करने वाले टोल कर्मचारियों के खिलाफ
.
पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी व्यापारियों को पीटा
व्यापारी दरब सैनी ने बताया की टोल कंपनी ने अतिक्रमण हटाने से पहले कोई सूचना नहीं की, न ही कोई नोटिस दिए गए। कल मधुकॉन सेफ्टी की टीम ने आकर बिना समय दिए दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। जब व्यापारियों ने टोल कर्मचारियों का विरोध किया तो, टोल कर्मचारियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी उन्हें रोक रहे थे लेकिन, टोल कर्मचारियों ने पुलिस की बात भी नहीं सुनी। तहसीलदार की मौजूदगी में बिना समय दिए अतिक्रमण को तोड़ा गया और व्यापारियों से मारपीट की गई। टोल कंपनी ने सबसे पहले हॉस्पिटल को तोड़ा। हलैना पुलिस स्टेशन भी अतिक्रमण में आता है लेकिन, उस पर टोल कंपनी कोई कार्रवाई नहीं करती। सेफ्टी कंपनी वाले ठेले वालों से फल ले जाते हैं और, पैसे भी नहीं देते।

मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने कस्बे की सभी दुकानें की बंद।
सेफ्टी मैनेजर ने भी की व्यापारियों से मारपीट
व्यापारी अनु ठाकुर ने बताया की कल व्यापारियों से हुई मारपीट के बाद व्यापारियों में काफी रोष है। जिसको लेकर सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर बस स्टैंड पर धरना दे रहे हैं। कल सेफ्टी मैनेजर विशाल सिंह ने अपने कर्मचारियों के साथ व्यापारियों से मारपीट की है। अब व्यापारियों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिसकर्मी कर रहे व्यापारियों से समझाइश की कोशिश।
अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने किया था विरोध
दरअसल कल हलैना स्थित अमोली टोल कंपनी ने आगरा जयपुर नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाया रहा था। इस दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। तभी टोल कर्मचारियों ने व्यापारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना में दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत हलैना अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष है। अब व्यापारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।