Hisar Roadways driver-conductor beat Ajay passenger| Police Complaint | रोडवेज ड्राइवर-कंडेक्टर ने यात्री से की मारपीट: हिसार कैंट के पास निजी कंपनी में अपनी डयूटी पर आ रहा था युवक, थाने में शिकायत – Hisar News

Actionpunjab
3 Min Read


नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल युवक अजय।

हिसार में नारनौंद के रहने वाले 22 वर्षीय युवक अजय ने किलोमीटर स्कीम की एक बस चालक व परिचालक पर बस में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नागरिक अस्पताल में भर्ती अजय ने बताया कि वह हिसार में कैंट के पास एक कंपनी में गार्ड का काम करता है।

.

सुबह अपनी डयूटी के लिए गांव से हिसार आ रहा था। वह खांडाखेड़ी मोड़ से एक रोडवेज बस में सवार हुआ। उसने हिसार कैंट तक जाने के लिए टिकट ली थी, लेकिन जब बस कैंट के पास पहुंची तो उसने बस चालक को रोकने के लिए कहा।

अजय का आरोप है कि बस के चालक ने बस नहीं रोकी, उसने बार-बार बस रोकने बारे कहा, लेकिन बस नहीं रोकी गई। आरोप है कि गाड़ी के परिचालक ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान एक ब्रेकर पर बस धीमी हुई तो वह बस से उतर गया और अपने कार्यालय की तरफ जाने लगा।

उस दौरान गाड़ी के चालक, परिचालक व बस में से दो से तीन लोग उतरकर आए और उससे मारपीट कर उसे जबरदस्ती बस में ले आए। उसे रास्ते में मारते-पीटते रहे।

युवक का आरोप है कि हिसार बस स्टैंड पर उसे नहीं उतारा और मारपीट करते रहे।

युवक का आरोप है कि हिसार बस स्टैंड पर उसे नहीं उतारा और मारपीट करते रहे।

बस अड्‌डे पर भी नहीं उतारा बस अड्डा पर बस पहुंचने पर उन्होंने सभी सवारियों को बस अड्डा पर उतार दिया, लेकिन उसे नहीं उतारा। आरोप है कि आरोपितों ने वहां भी उसके साथ मारपीट की। युवक का आरोप है कि उससे 360 रुपए की नकदी और टिकट भी छीन ली।

इसके बाद उसे सदर थाना में ले गए। अजय ने बताया कि उसका भाई व मां सुनीता उसे थाना से लेकर आए और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पिता हिसार कोर्ट में क्लर्क है। बताया कि वह बस में डायल 112 पर काल करने लगा तो काल भी नहीं कर दी।

कैंट के सामने बसें रोकने की मनाही है : यूनियन प्रधान वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन प्रधान राजकुमार का कहना है कि करीब साल भर पहले उपायुक्त ने आदेश दिए थे कि कैंट के पुराने अड्डे पर बसें न रोकी जाए। पुराने अड्डों पर बसें रोकने पर एक हजार रुपए का चालान किया जाने का प्रावधान है। इसलिए बसें नए अड्डे पर रोकी जाती है। इसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *