Deputy CM Premchand Bairwa reached Ajmer | डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पहुंचे अजमेर: बोले- स्टूडेंट रोजगार लेने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनेंगे, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता में हुए शामिल – Ajmer News

Actionpunjab
2 Min Read


भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक निजी स्कूल में शनिवार को विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। डिप्टी सीएम की ओर से बेस्ट पेंटिंग बनाने वाले तीन प्रतिभागियों को सम्

.

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत अजमेर में आज विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में किया गया। जिसमें विकसित भारत 2047 का विजन रखा गया।

डिप्टी सीएम की ओर से बेस्ट पेंटिंग बनाने वाले तीन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

डिप्टी सीएम की ओर से बेस्ट पेंटिंग बनाने वाले तीन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

इस पखवाड़े में कई स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अच्छे चित्र बनाकर यह साबित किया कि हमारी बालिकाएं कहीं पर भी कमजोर नहीं है। पुरस्कार मिलने वाले स्टूडेंट्स में तीनों छात्राएं हैं। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 को पूरा करने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में धरातल पर लाने का काम कर रहे हैं। इस एजुकेशन पॉलिसी में यही है कि शिक्षा के साथ-साथ इसकिल्स में भी आगे बढ़े। ताकि कोई भी रोजगार के बिना नहीं रहे। निश्चित रूप से बेरोजगारी दूर होगी। स्किल के रूप से रोजगार लेने वाले नहीं रोजगार देने वाले विद्यार्थी बनेंगे।

इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने दी शिकायत

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा शनिवार को अजमेर दौरे पर रहे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के जरिए इंजीनियरिंग कॉलेज में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार पर कॉलेज प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *