Rohtak Murder case two cousin IG Office Mahendra Hooda Kavita Sadar police station Haryana | रोहतक में 2 चचेरे भाईयों की हत्या का मामला: आईजी ऑफिस पहुंचे परिजन, पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप – Rohtak News

Actionpunjab
4 Min Read


रोहतक में आईजी ऑफिस पहुंचे गांव किलोई के ग्रामीण।

रोहतक में गांव किलोई निवासी दो चचेरे भाईयों की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार के लोग आईजी से मिलने पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आईजी ऑफिस के बाहर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सद

.

गांव किलोई निवासी 15 वर्षीय रिषभ व 13 वर्षीय रौनक अपने दोस्त वंश के साथ 29 सितंबर को घर से बाहर गए थे। लेकिन दोनों चचेरे भाई रात भर घर वापस नहीं लौटे। 30 सितंबर को दोनों के शव नहर के पास मिले। इसमें एक का शव भालौठ ब्रांच नहर के पास मिला, जबकि दूसरे का शव किलोई हेड पर मिला। पुलिस ने दोनों के दादा की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

आईजी ऑफिस पहुंची गांव किलोई की महिलाएं।

आईजी ऑफिस पहुंची गांव किलोई की महिलाएं।

स्टेडियम में खेलने के लिए जाते थे दोनों मृतक

गांव किलोई निवासी रिषभ व रौनक खेलने के लिए बस स्टैंड के पास स्टेडियम की तरफ जाते थे। 29 सितंबर को भी दोनों भाई वंश के साथ खेलने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। मृतकों के दादा सतबीर का कहना है कि आरोपी उनके पोतों को स्टेडियम से लेकर गए और हत्या करके शव फेंके है। इस मामले में वंश अकेला नहीं है, बल्कि दो से तीन लोग ओर शामिल है।

पुलिस वालों पर लगाया पैसा लेने का आरोप

मृतक की मांग कविता ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले सब बिके हुए है, सभी ने पैसा खा लिया है। जब उनके बच्चों के साथ कुछ होगा तो पता चलेगा कि मां की ममता क्या होती है। हमारे दो बच्चों की हत्या हुई है। उनका कोई अपराध नहीं था और वंश कह रहा है कि उसने अकेले हत्या की है, जो झूठ बोल रहा है। उसके साथ ओर लोग भी हत्या में शामिल है। उन्हें मामले में न्याय चाहिए।

पुलिस आरोपियों को बचा रही

ग्रामीण धर्मबीर हुड्डा ने बताया कि बच्चों को न्याय नहीं मिल रहा। पुलिस वालों ने पैसा ले लिया है और कार्रवाई के नाम पर केवल झांसा दे रहे है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा था, जिन्हें कल छोड़ दिया। वंश ने अकेले हत्या नहीं की, बल्कि उसके साथ तीन से चार लोग शामिल है, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

आईजी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण।

आईजी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण।

पुलिस छानबीन में बरत रही लापरवाही

ग्रामीण महेंद्र हुड्डा ने बताया कि सदर थाना एसएचओ व जांच अधिकारी उन्हें बहका रहा है। हमें पूरी आशंका है कि पुलिस पैसे खा चुकी है। पहले भी एसपी से मिल चुके है, क्योंकि हत्या करने वाला एक आदमी नहीं है। स्टेडियम से बच्चों को उठाया गया है। फुटेज भी निकालकर दी है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है। हत्या के बाद वंश गांव भैंसवाल में रूका था, पुलिस ने अभी तक वहां भी छानबीन नहीं की है। आईजी ने उनसे एक दिन का समय मांगा है।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव किलोई निवासी चचेरे भाईयों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी वंश को काबू कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *