![]()
लुधियाना के थाना टिब्बा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 260 ग्राम हेरोइन, 30 पारदर्शी ज़िप लॉक लिफाफे, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे और एक स्कॉर्पियो गाड़ी (PB10 JX 8701) बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार क
.
सी पी लुधियाना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई सुमित सूद सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह, थाना टिब्बा ने किया।
पुलिस के अनुसार विशेष मुखबिर की सूचना पर 8 अक्टूबर 2025 को टी-प्वाइंट महावीर जैन कॉलोनी, लुधियाना से गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र स्वर्गीय मदन लाल (निवासी गली नंबर 1, इद्रपुरी, ताजपुर रोड, थाना डिवीजन नंबर 7), प्रदीप कुमार उर्फ मीठी पुत्र स्वर्गीय राज कुमार (निवासी मोहल्ला करमसर कॉलोनी, थाना टिब्बा) और जसकरन सिंह उर्फ जोगी पुत्र गुरचरणजीत सिंह (निवासी गांव जस्सियां, थाना हैबोवाल) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उक्त वाहन में हेरोइन की सप्लाई करते थे। उनके खिलाफ थाना टिब्बा में मुकदमा नंबर 154, दिनांक 08.10.2025, धारा 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि वे यह नशा कहां से लाते थे और अन्य साथी कौन हैं।