![]()
पाली के शिवपुरा थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया डोडा-पोस्त।
पाली पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने पकड़े जाने के डर से नाकाबंदी तोड़ी और गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो पकड़े जाने के डर से बीच रास्ते कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 45 किलो 670 ग्राम डोडा पोस्त मिला। कार और डोडा-पोस्त
.
एसपी आदर्श सिंधु ने बताया कि शिवपुरा थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को नाकाबंदी की और स्टेट हाईवे नया गांव के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। यह देख क्रेटा कार में सवार युवकों ने नाकाबंदी तोड़ी और अबकाई ढाणी की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। शिवपुरा थानाप्रभारी उरजाराम और उनकी टीम ने कार का पीछा किया तो रास्ते में कार मिली। तलाशी में कार में 45 किलो 670 ग्राम डोडा-पोस्त मिला, जिसे पुलिस ने जब्त किया और फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।