4 killed in accident on Jammu-Katra Expressway in Sonipat | सोनीपत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस पर 4 दोस्तों की मौत: सभी रोहतक के रहने वाले, इनमें एक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा – Sonipat News

Actionpunjab
2 Min Read



हरियाणा के जिले सोनीपत में शनिवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रूखी टोल नाके के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

.

हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई। मरने वाले में एक युवक रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी। मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव घिलौड़ के रहने वाले अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

इस हादसे से गांव घिलौड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चारों युवक अपने परिवारों के इकलौते सहारे बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस रोहतक शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के रोहतक ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा के लड़के सोमवीर के साथ उसके 3 और दोस्त गाड़ी में थे। उनका इंटरलॉक टाइलों का बिजनेस है और इसी सिलसिले में मीटिंग के लिए गए थे। वापसी में गांव रूखी के नजदीक गोहाना में रोड रोलर से गाड़ी टकराने से हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बलवान सिंह रंगा ने इंटरलॉक टाइलों की फैक्ट्री लगा रखी है।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *