Uttarakhand Weather October 12 Dry Days Cooler Temperatures Forecast News Update | उत्तराखंड की ठंड हवाओं ने गिराया देश का तापमान: पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क; सुबह-शाम बढ़ी ठंड – Uttarakhand News

Actionpunjab
3 Min Read


पहाड़ी इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही। तस्वीर अल्मोड़ा की है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी 12 अक्टूबर को राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह और शाम की ठंड होगी। वहीं मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलेगी।

.

मौसम विभाग के अनुसार,, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराएंगे। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंड महसूस की जा रही है। उत्तराखंड की ठंडी हवाएं देशभर में सुबह और शाम ठंड बढ़ाएगी।

अभी फिलहाल राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। आगामी 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, देहरादून में आज मौसम शुष्क है, लेकिन दिन के समय मौसम थोड़ा गर्म होगा, जिससे हल्की उमस हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम से जुड़ी PHOTOS देखें…

बागेश्वर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

बागेश्वर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

पिथौरागढ़ में भी आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

पिथौरागढ़ में भी आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

हल्द्वानी में आज धूप खिली रहेगी।

हल्द्वानी में आज धूप खिली रहेगी।

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर हिमपात होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ बर्फबारी होने से यात्री और पर्यटकों के चेहरे खिले हैं तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ी है।

चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर इन बात होने के चलते पहाड़ियां बर्फ से लदी हुई हैं।

आने वाले दिनों में रहेगा साफ मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक राज्य में किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

राज्य के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट आ सकती है, जिससे अक्टूबर के अंत तक सर्दियों का असर और बढ़ेगा। यानी उत्तराखंड में अब धीरे-धीरे ठंड का मौसम लौटने लगा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *