Punjabi Singer Gurmeet Mann Update|Captain Amarinder Singh|Punjabi Singer Gurmeet Mann | पंजाबी सिंगर, जिनके मुख्यमंत्री भी फैन हुए: गाना सुनते ही कहा- उठाओ अपना साजोसामान, कल से नो ड्यूटी; किडनी-हार्ट प्रॉब्लम से निधन हुआ – Ropar (Rupnagar) News

Actionpunjab
6 Min Read


पंजाबी सिंगर गुरमीन मान, जिनका 9 अक्टूबर को निधन हो गया।

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। भले ही उनकी आवाज अब हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनकी यादें और उनके गीत हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी कम रोचक नहीं है।

.

यह उस दौर की बात है जब गुरमीत मान पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे और साथ ही गायिकी का शौक भी रखते थे।

गुरमीत मान के साथ लंबे समय तक रहे रोपड़ के लखवीर सिंह बताते हैं कि एक बार रोपड़ के बुंगा साहिब में एक पुल का उद्घाटन करने के लिए उस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आए हुए थे। एसएसपी ने उन्हें बताया कि उनका एक मुलाजिम बहुत अच्छा गाता है।

इस पर कैप्टन ने कहा, “उसे बुलाओ।” गुरमीत मान को बुलाया गया और उन्होंने कैप्टन के सामने गीत सुनाया। गीत सुनते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले-“उठाओ अपना साज-ओ-सामान और कल से ड्यूटी नहीं करनी।”

गुरमीत ने यह बात घर जाकर अपनी मां को बताई। मां ने कहा, “देश सेवा करो।”यही वजह रही कि गुरमीत मान ने कभी भी अपनी ड्यूटी मिस नहीं की। वे अंतिम समय तक पुलिस लाइन की कैंटीन में सेवा देते रहे।

ऐसे सिंगर जिनको बार-बार सुनते थे लोग लखवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत बहुत ही नेक इंसान थे। उनको भी अचानक 9 अक्तूबर को सुबह उनके मैनेजर का फोन आया। उसने बताया कि गुरमीत मान नहीं रहे। उनकी मौत का पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा घाटा है। वो स्टेज के किंग थे। जो भी उनको एक बार सुन लेता था, वो बार-बार सुनता था।

पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान। सिंगर प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। फाइल फोटो

पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान। सिंगर प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। फाइल फोटो

यहां जानिए कौन थे सिंगर गुरमीत मान..

  • रोपड़ जिले में जन्म, पंजाब पुलिस में भी काम किया: गुरमीत मान को उनकी सुरीली आवाज, मार्मिक गीतों और पंजाबी सभ्याचारक गीतों के लिए जाना जाता है। इनका जन्म रोपड़ जिले में हुआ। पंजाबी पेंडू सभ्याचार से जुड़े गीतों के कारण इनके अखाड़े लोगों का दिल छूते रहे। एक सिंगर के अलावा गुरमीत मान ने पंजाब पुलिस में अधिकारी के रूप में भी काम किया।
  • गुरमीत मान के ये गीत लोगों की जुबान पर रहे : गुरमीत मान ने कई ऐसे गीत दिए जो लोगों की जुबान पर रहे। इन एल्बम में ‘सोहरेयां दा पिंड’ और ‘चंडीगढ़ इन रूम’ शामिल हैं। गायिका प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। इनके गीतों में लव लेटर, बादल दे नीले कार्ड वांगूं तेरी फोटो सांभ के रखांगा, लोगों की जुबान पर रहा। गायन के अलावा, गुरमीत मान ने पंजाबी कॉमेडी, अभिनय और प्रोडक्शन में भी योगदान दिया।
  • प्रीत पायल के साथ सजती थी जोड़ी : गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी और उनके गाए गीत आज भी गांव-गांव में गूंजते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। वायरल बयानी नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा- गुरमीत मान की कमी पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेगी।

गुरमीत मान के कॅरियर और परिवार के बारे में जानिए…

  • पत्नी सब इंस्पेक्टर रहीं: सिंगर गुरमीत मान अभी भी पुलिस में नौकरी कर रहे थे। रोपड़ पुलिस लाइन में बतौर एएसआई उनकी ड्यूटी थी। इनकी पत्नी भी रोपड़ में ही पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रही हैं। अभी वह रिटायर हैं।
  • बेटा कनाडा में, बेटी करती हैं हिंदी नाटक: सिंगर गुरमीत मान की साथी कलाकार पायल ने बताया कि गुरमीत मेरे लिए पिता के समान थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने उनको एक बेटी की तरफ भी संभाला। सिंगर पायल ने बताया कि गुरमीत मान के दो बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी। बेटा गौरव मान लंबे समय से कनाडा में सैटल है और वहीं पर नौकरी करता है। बेटी गुनाबी मान हिंदी नाटक करती हैं। अभी वो हिंदी-टॉलीवुड इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही हैं। नाटक करने के साथ वे गाती भी हैं।
  • पंजाबी फिल्म बनाने की कर रहे थे बात : दोस्त लखवीर सिंह ने बताया कि वह एजुकेशन डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उनकी लगभग एक महीना पहले गुरमीत मान से मुलाकात हुई थी। तब वह उनसे पंजाबी फिल्म बनाने की बात कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी कर ली थी। इसके बारे में गुरमीत ने उन्हें बताया भी था।
  • रोपड़ के कोटला निहंग में था लास्ट प्रोग्राम : लखवीर ने बताया कि गांव कोटला निहंग में उनका लास्ट प्रोग्राम था। मुझे डेट याद नहीं है, लेकिन ये जुलाई 2025 में था। यहीं धार्मिक स्थान पर वे 7वीं बार गाने के लिए आए थे। पहली बार उन्होंने यहां पर 2018 में गाया था। तब से कमेटी उनको हर साल बुला रही थी।

———————————– पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन:सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम से सुर्खियों में रहे, पेंडू अखाड़ों के किंग थे; पंजाब पुलिस में ASI थे

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *