IndiGo Pilot Training Penalty; DGCA | Airport Rules Violation | DGCA ने इंडिगो पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया: कैटेगरी सी एयरपोर्ट्स पर नियम के मुताबिक पायलट ट्रेनिंग सिमुलेटर इस्तेमाल ना करने पर एक्शन

Actionpunjab
3 Min Read


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंदिगो एयरलाइंस पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पायलट ट्रेनिंग में अन-क्वालिफाइड फ्लाइट सिमुलेटर के इस्तेमाल करने की वजह से ये एक्शन लिया गया है।

जांच में पाया गया कि करीब 1700 पायलटों की ट्रेनिंग कैटेगरी सी एयरपोर्ट्स जैसे कलिकट, लेह और काठमांडू हवाई अड्डों पर नियमों के अनुसार बताए गए सिमुलेटरों पर नहीं हुई।

डीजीसीए ने 11 अगस्त 2025 को ट्रेनिंग डायरेक्टर को शो कॉज नोटिस जारी किया था। इंदिगो ने 22 अगस्त को इसका जवाब दिया लेकिन इसे संतोषजनक नहीं पाया गया, इसलिए पेनल्टी लगाई गई।

इंडिगो ने चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और हैदराबाद में 20 सिमुलेटरों पर ट्रेनिंग कराई। ये सिमुलेटर सीएसटीपीएल, एफएसटीसी, एसीएटी और एयरबस जैसे कंपनियों के थे, लेकिन कैटेगरी सी एयरपोर्ट्स के लिए क्वालिफाइड नहीं थे।

बाहर से इस तरह का होता है फ्लाइट सिमुलेटर।

बाहर से इस तरह का होता है फ्लाइट सिमुलेटर।

फ्लाइट ऑपरेशंस डायरेक्टर और कंपनी पर 20-20 लाख की पेनल्टी

कैटेगरी सी एयरपोर्ट्स में लैंडिंग की मुश्किलें होती हैं, इसलिए स्पेशल सिमुलेटर ट्रेनिंग जरूरी है। DGCA ने कहा कि ट्रेनिंग डायरेक्टर ने सभी नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया। इसके लिए फ्लाइट ऑपरेशंस डायरेक्टर भी जिम्मेदार थे। एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के तहत दोनों पर 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

30 दिन में राशि जमा करनी होगी

इंडिगो को 30 दिनों में ये राशि जमा कराने का नोटिस दिया गया है। अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो और सख्त कार्रवाई हो सकती है। इंदिगो इस अवधि में जॉइंट डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से अपील भी कर सकता है।

——————–

फ्लाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एअर-इंडिया को बोइंग-787 के RAT की दोबारा जांच के निर्देश:DGCA का फैसला, बोइंग से भी रिपोर्ट मांगी; RAT विमान में पावर की अंतिम डिवाइस

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को एअर इंडिया को निर्देश दिया है कि जिन बोइंग 787 विमानों में हाल ही में पावर कंडीशनिंग मॉड्यूल (PCM) बदला गया है, उन सभी विमानों के रैम एयर टर्बाइन (RAT) की स्टोवेज (फिटिंग और कंडीशन) की दोबारा जांच की जाए। DGCA का ये निर्देश एअर इंडिया के दो बोइंग 787 विमानों में हाल में हुई तकनीकी घटनाओं और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) के एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों को ग्राउंड करने की मांग की पर आया है। पूरी खबर पढ़ें…

रनवे से हटा दुर्घटनाग्रस्त निजी विमान:झाड़ियों में घुसे जेट को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया​​​​​​​

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित राजकीय हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान को शनिवार को क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यह विमान गुरुवार को रनवे के दौरान झाड़ियों में घुस गया था, जिससे इसमें कुछ तकनीकी खामियां आ गई थीं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *