Two tractors seized for illegal mining, four found gambling Dholpur Rajasthan | अवैध खनन में दो ट्रैक्टर जब्त, जुआ खेलते चार धरे: धौलपुर की मनियां पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 9050 रुपए बरामद – Dholpur News

Actionpunjab
2 Min Read



मनियां थाना पुलिस और डीएसटी धौलपुर ने अवैध खनन के दो और जुआ खेलने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मनियां थाना पुलिस और डीएसटी धौलपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और जुए के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान अवैध पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं और दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों

.

यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई की सूचना पर की गई। अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने थाना मनियां के सामने एनएच-44 पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका। इनमें अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर (मुड्डी) भरे हुए थे। मोहनलाल एएसआई के नेतृत्व में टीम ने स्वराज ट्रैक्टर (नंबर RJ11-RB-5326) को ट्रॉली सहित जब्त किया। ट्रैक्टर चालक मनोज (22 वर्ष, निवासी सूबे का पुरा, मजरा विश्नोदा, थाना सदर धौलपुर) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार, बृजेन्द्र सिंह हेड कॉन्स्टेबल की टीम ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थरों सहित पकड़ा। इसके चालक बंटी उर्फ हरवीर (28 वर्ष, निवासी सूबे का पुरा, मजरा विश्नोदा, थाना सदर धौलपुर) को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस कब्जे में लिया गया है।

जुए के खिलाफ कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 को मिश्रियापुरा मोड़ पर दीन दरोगा का पुरा गांव में की गई। मनियां थाना और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ा। इनमें रतनसिंह (52 वर्ष, निवासी दीन दरोगा का पुरा), उदयसिंह (40 वर्ष, निवासी फिल्टर के पास टांडा रोड मनियां), सतीश (27 वर्ष, निवासी डण्डौली) और पवन (25 वर्ष, निवासी मुरली का पुरा) शामिल हैं।

इनके पास से 9050 रुपए नकद और जुआ उपकरण जब्त किए गए। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ और 112 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *