Food Safety Department raids Hathras news | हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए नमूने लिए – Hathras News

Actionpunjab
2 Min Read


हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए आज रविवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में की गई। टीम ने हाथरस शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

मंगल बाबा रबड़ी वाले के यहां से मिठाई बनाने के लिए रखे खोया का नमूना लिया गया। इसके बाद, प्रदीप आयरलैंड कंपनी से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना और घंटाघर के पास स्थित तुलसी डेयरी से दही का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया।

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान, ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से व्यापारियों और आम जनता को मिलावट पहचानने के आसान तरीके भी बताए गए।

मौके पर ही 28 विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सरसों का तेल, सोयाबीन तेल, खोया, पनीर, दूध, पेड़ा, लौज और सोनपापड़ी आदि के नमूने जांचे गए और उनकी रिपोर्ट तुरंत बताई गई। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड और यदुवीर सिंह शामिल थे। विभाग ने बताया कि छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *