Auto overturned in Limthan, four people injured | बांसवाड़ा के लिमथान में ऑटो पलटने से 4 घायल: मजदूरी कर घर लौट रहे थे; जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी – Banswara News

Actionpunjab
1 Min Read



सदर थाना क्षेत्र के लिमथान में रविवार की रात एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के झुपेल गांव के पास लिमथान में हुई हैं, जहां मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरा एक ऑटो नाले में पलट गया।

.

जानकारी के अनुसार हादसा देर शाम तब हुआ, जब कुछ मजदूरी का काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। लिमथान के पास अचानक ऑटो बेकाबू होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

चार लोग हुए घायल

​हादसे में घायल होने वालों में झुपेल निवासी लक्ष्मण पुत्र हालु, सिमा पत्नी दिनेश, कोमल पुत्री बंसीलाल और राजा पत्नी दिलीप शामिल हैं। सभी घायलों को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *