![]()
झांसी में सवारी बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।
झांसी में सवारी बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों ने 90 रुपए में खोडन के लिए ई-रिक्शा बुक किया था। रास्ते में सुनसान स्थान पर ड्राइवर को गो
.
घटना के 3 घंटे बाद ही पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। काउंटर अटैक में बदमाश विजय बाल्मीकि को गोली लगी है। वहीं, करन झा को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। उनके लूट का ई-रिक्शा, मोबाइल, 200 रुपए, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।