RSS-affiliated software engineer commits suicide in Kerala | केरल में संघ से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या की: लिखा- RSS कैंप में कई कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण किया; प्रियंका गांधी ने जांच की मांग की

Actionpunjab
5 Min Read


तिरुवनंतपुरम5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज में मिला था। - Dainik Bhaskar

26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज में मिला था।

केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया, जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया X पर जांच की मांग की।

दरअसल, इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में RSS और उसके कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने खुदकुशी से पहले लिखा-

इंजीनियर ने सुसाइड नोट में क्या लिखा, पढ़िए…

‘जब मैं 3-4 साल का था, तब पिता ने RSS से जोड़ा था। RSS कैंप्स में कई लोगों ने मेरा यौन शोषण किया। मैं एक व्यक्ति और एक संगठन के अलावा किसी से नाराज नहीं हूं। वह संगठन RSS है। यही वह जगह है, जिसने मुझे जीवनभर का सदमा दिया।

सालों से डिप्रेशन और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझने के बाद मैंने अब अपनी जान लेने का फैसला किया है। बचपन में एक व्यक्ति ने मेरा लगातार यौन शोषण किया। उसने मेरे शरीर के साथ बहुत गलत किया। मैं उसके लिए एक सेक्स टॉय की तरह था। वह मेरे लिए भाई जैसा था और मेरा परिवार उसे रिश्तेदार मानता था।

RSS कैंप्स में भी मेरा यौन शोषण हुआ है। मुझे उनके नाम याद नहीं हैं, लेकिन ITC और OTC शिविरों में मेरा शोषण हुआ है। वे मुझे बिना किसी कारण के डंडों से पीटते थे। मैं कई बच्चों को जानता हूं जिनके साथ RSS कैंप्स में ऐसा ही हुआ था।

RSS के अलावा कोई और संगठन नहीं है जिससे मैं इतनी नफरत करता हूं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने इतने सालों तक उनके साथ काम किया है।

RSS के किसी सदस्य से कभी दोस्ती मत करो। सिर्फ दोस्त ही नहीं, चाहे वो तुम्हारा परिवार ही क्यों न हो, तुम्हारे पिता, भाई या बेटा ही क्यों न हो, उनसे नाता तोड़ लो। उनके अंदर बहुत जहर भरा है।

मैंने जो बताया है, वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा उन्होंने मेरे साथ किया है। वे कई बच्चों का यौन और शारीरिक शोषण करते रहे हैं। मैं ये बात खुलकर इसलिए कह पा रहा हूं क्योंकि मैंने अब वो संगठन छोड़ दिया है।

मुझे पता है कि कोई मेरी बात पर यकीन नहीं करेगा क्योंकि मेरे पास कोई सबूत नहीं है। लेकिन मेरा जीवन ही मेरा सबूत है। मैं ये इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि दुनिया के किसी और बच्चे को वो सब सहना पड़े जो मैंने सहा।

पेरेंट्स को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। बच्चे यौन शोषण के बाद खुलकर बात नहीं कर पाते, क्योंकि वे डर जाते हैं। माता-पिता को बच्चे के साथ एक रिश्ता बनाना चाहिए, ताकि वे आपके साथ सब कुछ शेयर कर सकें।’

प्रियंका बोलीं- अगर आरोप सच हैं, तो यह भयावह

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मृतक आरोपों पर RSS से जवाब मांगा। प्रियंका ने कहा- RSS को मामले पर तत्काल सफाई देनी चाहिए। पूरे देश में लाखों बच्चे और नाबालिग इन कैंप्स में जाते हैं। लड़कों के साथ भी लड़कियों के जितना ही यौन शोषण हो रहा है। इन जघन्य अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी।

लॉज के कमरे में मिला था सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मृतक इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था।

—————————

यौन शोषण से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप:3 लोगों ने रास्ता रोका, दरिंदगी की; साथ में दोस्त था, वह छोड़कर भाग गया

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में 10 अक्टूबर को एक MBBS स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *