भोपाल के बिलखिरिया के पास एक सड़क का करीब 100 मीटर का हिस्सा धंस गया। इसके बाद एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया गया है। यह सड़क एमपीआरडीसी की है, जो इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला, सागर को जोड़ती है।
.
घटना सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाला ब्रिज के पास का हिस्सा करीब 100 मीटर धंस गया है। गनीमत रही की इस दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था।
धंसी सड़क की 3 तस्वीरें देखिए…

ब्रिज के पास का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया।

सड़क की एक लेन पूरी तरह से धंस चुकी है।

सड़क धंसने के बाद के बाद एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है।
NHAI ने कहा- सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र की नहीं पहले ब्रिज और सड़क एनएचएआई की होने की बात सामने आई थी। जिस पर एनएचएआई ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एक अधिकारी ने कहा- सूखी सेवनिया के तहत बिलखिरिया की ओर से आने वाले ग्राम कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से करीब 100 मीटर आगे पुल के धंसने की घटना हुई है। यह सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र की नहीं है। यह मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अंतर्गत आती है।
खबर अपडेट की जा रही है…
इस तरह की ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में सड़क धंसी…गड्ढा इतना गहरा कि कार समा जाए

भोपाल में व्यस्तम सड़क धंस गईं।
3 महीने पहले भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके एमपी नगर में सड़क धंस गई थी। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। पढ़ें पूरी खबर…