मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब के पिता का निधन हो गया। सोमवार को हार्ट अटैक से उन्होंने अंतिम सांस ली। 17 दिन पहले ही खान साब की मां सलमा परवीन का निधन हुआ था।
.
इसके लिए खान साब कनाडा से शो रद्द कर कपूरथला लौटे और मां को सुपुर्द ए खाक किया था। 3 हफ्ते के भीतर माता-पिता की मौत से सिंगर और उनके परिवार में शोक की लहर है।
कपूरथला में जन्मे, गैरी संधू ने दिया खान साब नाम सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम चेंज कर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
