Sonakshi Sinha gets angry over allegations of wearing shoes in a mosque | मस्जिद में जूते पहनने के आरोप पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा: ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ध्यान से देखो हम मस्जिद के बाहर हैं

Actionpunjab
2 Min Read


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी गई थीं। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों मस्जिद के बाहर जूते पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना रिएक्शन भी दिया है।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्जिद में घूमती नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर दोनों ने जूते पहने हुए हैं।

ऐसे में यूजर्स ने तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए हैं। एक ने लिखा जूते पहनकर मस्जिद में जाना बहुत बड़ा गुनाह है। इस ट्रोलिंग पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, इसलिए तो जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते रखने की जगह दिखाई और हमने उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है। चलिए अब आगे बढ़िए।

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अबू धाबी टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ऐसे में दोनों ने अबू धाबी की इस मस्जिद के अंदर अबाया पहनकर एक एड शूट किया था, जिस कारण उन्होंने भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट भी किया था।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *