सीकर में खेत में गाय घुसने से नाराज पड़ोसी ने गोमाता को पिकअप से बांधकर 3 से 4 किलोमीटर तक घसीटा। इससे गोमाता के पैर जख्मी हो गए। पैरों से खून बहने लगा।
.
घटना के कई सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं। गाय मालिक ने सीकर के दादिया थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले PHOTOS में देखें गोमाता को गाड़ी से बांधकर कैसे घसीटा
PHOTO-1

घटना के कई सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें पिकअप के पीछे गाय बंधी हुई दिख रही है।
PHOTO-2

घटना के कई सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें पिकअप के पीछे गाय बंधी हुई दिख रही है।
PHOTO-3

पिकअप गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधा और करीब 3 से 4 किलोमीटर तक घसीटा। इससे उनकी गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।
PHOTO-4

गोमाता के पैर जख्मी हो गए। पैरों से खून बहने लगा।
पिकअप गाड़ी में बांधकर 4 किलोमीटर तक घसीटा, गाय के पैर जख्मी दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि घटना जेरठी गांव में आज सोमवार सुबह की है। इस संबंध में गांव के रहने वाले विजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके पड़ोसी चैनसिंह सहित 5 से 7 लोगों ने उनकी गाय को पिकअप गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधा और करीब 3 से 4 किलोमीटर तक घसीटा। इससे उनकी गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक विजय सिंह की गाय पड़ोसी चैनसिंह के खेत में घुस गई थी। इससे आक्रोशित होकर चैनसिंह गाय को गाड़ी के पीछे बांधकर गोशाला छोड़ने जा रहा था। घटना के बाद जख्मी गाय का इलाज करवाकर उसे गोशाला में शिफ्ट किया गया है।
लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर ने की आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग घटना के सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज भी सीकर के दादिया पुलिस थाने पर पहुंचे। उन्होंने मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोमाता को किसी तरह का कष्ट पहुंचता है तो हमें भी कष्ट होता है।