Woman dies after dispute with husband | पति से विवाद के बाद महिला की मौत: माँ के लिए रोटी न बनाने पर डांटा, जहर खाया था – Prayagraj (Allahabad) News

Actionpunjab
2 Min Read


प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के बारा सुनबरसा में 25 वर्षीय किरण की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जहर खाने के बाद एक सप्ताह से स्वरूपरानी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पति ने बताया कि माँ के लिए रोटी न बनाने पर डांटने के बाद किरण ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

शंकरगढ़ के करियाकला गांव की रहने वाली किरण की शादी सात साल पहले सुनबरसा बारा के शिव कुमार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा श्रेयांश और चार माह की बेटी सृष्टि। पति शिव कुमार के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम को जब वह घर लौटे, तो उनकी माँ सावित्री ने बताया कि उनके लिए सिर्फ दो रोटियां बची थीं।

इस पर शिव कुमार ने पत्नी किरण से खाना न बनाने के बारे में पूछा, जिससे किरण नाराज हो गईं और दूसरे कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। शिव कुमार ने किरण को कमरे में तड़पते हुए देखा और तुरंत शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत में सुधार न होने पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग उसे स्वरूपरानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, किरण द्वारा खाए गए जहरीले पदार्थ से उसके आंतरिक अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *