Fazilka Two groups clashed on police | फाजिल्का में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष: पानी के पाइप को लेकर हुआ विवाद, दो लोग घायल – Fazilka News

Actionpunjab
1 Min Read


फाजिल्का के गांव बेगावाली में खेत में पानी की पाइप डालने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है । मौके पर पुलिस बुलाई गई, तो दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए ।इस दौरान दो लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल क

.

घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। पुलिस अधिकारी पप्पू राम ने बताया कि गांव बेगावाली में एक पक्ष द्वारा अपने खेत में जमीनी पानी लगाने के लिए बोर के पानी की पाइप डाली जानी थी। जिसमें दूसरे पक्ष ने कहा कि आज नहर का पानी आ रहा है, तो पाइप डालने का काम आज न लिया जाए।

आपस में झगड़ा करते हुए लोग।

आपस में झगड़ा करते हुए लोग।

उन्होंने काह कि उक्त लोगों ने पाइप धक्के से डालने के लिए खाल को तोड़ने की कोशिश की। इसको लेकर वह मौके पर पहुंचे थे, ताकि लड़ाई झगड़ा न हो। लेकिन मौके पर ही दोनों पक्ष पुलिस के सामने आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोग घायल भी हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *