Amandeep Hospital achieves global milestone in Orthopedic Surgery | अमनदीप हॉस्पिटल ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी में वैश्विक उपलब्धि की हासिल – Amritsar News

Actionpunjab
1 Min Read



अमृतसर| अमनदीप हॉस्पिटल ने उजाला सिग्नस के सहयोग से ऑर्थोपेडिक सर्जरी में वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्व में पहली बार एक कस्टम-मेड इम्प्लांट का उपयोग करके 71 वर्षीय मरीज की गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त ऊपरी पैर की हड्डी (टिबिया) का सफलतापूर्

.

अमनदीप हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने मरीज के पैर की संरचना के अनुरूप विशेष रूप से डिजाइन किए गए इम्प्लांट का उपयोग कर यह जटिल सर्जरी की। मुख्य ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. अवतार सिंह ने इसे ‘ विश्व में अपनी तरह की पहली सर्जरी’ बताते हुए नवाचार और टीमवर्क की ताकत को रेखांकित किया। डॉ. बाबा थोराट ने कहा कि अब जटिल पैर की हड्डी की समस्याओं का इलाज अमृतसर में ही विश्वस्तरीय देखभाल के साथ संभव है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *