कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भौनावास निवासी अग्निवीर समय सिंह की पार्थिव देह प्रागपुरा थाने पहुंची। प्रागपुरा थाने से भौनावास गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
.
समय सिंह उत्तराखंड के हर्षिल में आर्मी कैंट के पास बादल फटने के बाद से लापता हो गए थे। समय सिंह ने आठ माह पहले ही भारतीय सेना जॉइन की थी।

शहीद की पार्थिव देह प्रागपुरा थाने पहुंची। यहां से पैतृक गांव के लिए तिरंगा रैली निकाली गई।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
राजस्थान के अग्निवीर का शव 68 दिन बाद मिला:उत्तराखंड में बादल फटने के बाद से लापता थे, मलबे में दब गए थे

धराली (उत्तराखंड) त्रासदी के मलबे में लापता हुए कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अग्निवीर की बॉडी 68 दिन बाद मिली है। डीएनए टेस्ट से भौनावास गांव निवासी भीम सिंह (19) पुत्र महेश सिंह की पहचान हुई है। (पूरी खबर पढ़ें…)