![]()
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के भोजूवीर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ताल की और शव को कब्जे में ले लिया। एक घंटे की कवायद के बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी।
.
शव मिलने की सूचना के बाद इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा ने आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से पड़ताल शुरू की। वहीं एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की और अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर शव को शिवपुर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया।
दूध सट्टी के पास मिले मृतक की शिनाख्त बल्लू पुत्र जोगेन्द्र निवासी गोलघर कचहरी चौराहा के रूप में हुई है। जिसकी मौत की आशंका सड़क हादसे में लग रही है। रात में कोई तेज रफ्तार दुग्ध वाहन उसे टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही घटना का फुटेज मिल जाएगा।
परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक बब्लू के भाई संजय व बहन सुनीता के साथ रहता था । भाई की कुछ समय पहले ही मृत्यु पहले हो चुकी है, बहन काशीराम आवास में निवास करती है। मृतक के भतीजे कल्लू पुत्र संजय ने बताया गया कि उन्होंने बहुत पहले ही अपना पैतृक मकान को बेच दिया था। चाचा नशे के होकर चौराहों पर मस्जिद व मंदिरों पर दिन रात नशे में रहते हैं। शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।