![]()
पानीपत शहर के प्राइवेट अस्पताल में घायल सुमित के मौजूद परिजन।
पानीपत के गांव सिवाह में सोमवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उसपर फायर कर दिया। इससे युवक के मुंह में गोली जा लगी। घर से बाहर आए परिजन ने घायल युवक को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया।
.
सिवाह निवासी गुरुदेव ने बताया कि उनका 31 वर्षीय बेटा सुमित घर में सभी के साथ बैठा था। उसके फोन पर एक नंबर से फोन आया और उसे घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। सुमित घर से बाहर आया तो कार सवार बदमाशों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। इससे उनके बेटे सुमित के मुंह में गोली लगकर गले में फंस गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर 29 थाना SHO अनिल कुमार ने बताया कि रात में सिवाह गांव में जमीन के विवाद में एक युवक के गोली लगी है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रह है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।