Amritsar Kilometres Bus Scheme Punjab Update | पंजाब में किलोमीटर बस स्कीम का विरोध: दोपहर 12 से 2 बजे तक बस स्टैंड बंद, श्रमिकों का आरोप, निजी कंपनियों को फायदा – Baba Bakala News

Actionpunjab
2 Min Read



सरकार की किलोमीटर बस स्कीम के विरोध में आज पंजाब के सभी बस स्टैंड 12 से 2 बजे तक बंद रहेंगे । जुगराज सिंह, महासचिव, पंजाब रोडवेज ने बताया कि सरकार द्वारा एक बार फिर किलोमीटर बस स्कीम के तहत टेंडर खोला जा रहा है।

.

इस योजना का हम पुरजोर विरोध करते हैं, क्योंकि इसका सीधा असर पंजाब के हजारों निजी बस ऑपरेटरों, चालकों, कंडक्टरों और आम जनता पर पड़ेगा। इसी विरोध स्वरूप आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद रखे जाएंगे।

हमारी माग है कि सरकार इस योजना को तुरंत रोके और सभी पक्षों से बातचीत कर कोई न्यायसंगत समाधान निकाले। इस स्कीम के लागू होने से पारंपरिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी और निजी कंपनियों को अनुचित फायदा मिलेगा, जबकि छोटे बस मालिकों और श्रमिकों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा।

किलोमीटर बस स्कीम क्या है

जुगराज सिंह कहा किलोमीटर बस स्कीम एक सरकारी योजना है, जिसमें निजी कंपनियों से बसें किराए पर लेकर चलवाई जाती हैं। उन्हें प्रति किलोमीटर तय राशि दी जाती है। ड्राइवर, मरम्मत और ईंधन की जिम्मेदारी निजी कंपनी की होती है। इससे निजी कंपनियों को फायदा मिलता है, जबकि स्थानीय ऑपरेटरों और कर्मचारियों को नुकसान झेलना पड़ता है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *