![]()
हरियाणा में रोहतक के साइबर सैल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनकी डेडबॉडी लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान से मिली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। यह भी सामने आया है कि उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। सुसाइड नोट में
.
जो वीडियो सामने आया है, उसमें व्यक्ति कह रहा है- “मैं संदीप कुमार आपको एक सच्चाई से अवगत कराना चाहता हूं। सच्चाई की कीमत बहुत बड़ी होती है। भगत सिंह ने भी अपना त्याग किया था। उन्हें अपना जीवन खत्म करना पड़ा तभी ये देश जागा था। एक भ्रष्ट पुलिस अफसर है, जिसने सदर थाने के एक मर्डर में पैसे लिए। इसने राव इंद्रजीत को निकालने के लिए 50 करोड़ की डील की। इनके सामने ईमानदार अफसर नरेंद्र बिजारणिया सामने अड़े। इन्होंने कभी भी इतनी दिन पोस्टिंग रही, भ्रष्टाचारी तो छोड़ो अपनी सैलरी में गुजारा करते थे। इन्होंने पुलिस कर्मचारियों का भला किया।
IG जिस दिन पोस्टेड हुआ, उसने देखा कि ऑफिस किस कर्मचारी की क्या जाति है, उन्हें हटाओ। अपने करप्ट आदमी लगाने शुरू कर दिए। उन आदमियों को पता था कि जिन फाइलों में गलती हैं, लोगों को बुलाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। मेरी बातों में सच्चाई है। इन्होंने वहां पर ऐसा माहौल बना दिया, वहां कोई भी जाता तो सुशील पैसे मांगने लग जाता था।
तुम लोग न्याय की कुर्सी पर बैठे हो, कैसे पैसे मांग रहे हो। एक व्यापारी है पहले ही परेशान है, पहले ही उसे गुंडे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तुम लोग उसे बुलाकर परेशान कर रहे हो। ये कुर्सी इसलिए मिली है क्या। इसकी पत्नी IAS है, साला विधायक है। न्याय हमेशा जनता करती है। मैं आज सच्चाई बता रहा हूं। जो इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दी गई थी, उसी से डरकर उसने सुसाइड किया है।”
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…