World Breaking News Updates; Donald Trump | Pakistan Israel Gaza War | वर्ल्ड अपडेट्स: तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इटली की पीएम मेलोनी से कहा- स्मोकिंग छोड़ दो; गाजा पीस समिट में मिले

Actionpunjab
6 Min Read


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तुर्किये के राष्ट्रपति राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से स्मोकिंग छोड़ने के लिए कहा है। दोनों नेताओं ने सोमवार को मिस्र में गाजा पीस समिट में मुलाकात की।

इस दौरान एर्दोगन ने कहा,

QuoteImage

मैंने आपको हवाई जहाज से उतरते देखा। आप शानदार लग रही हैं, लेकिन मुझे आपको स्मोकिंग छुड़वानी होगी।

QuoteImage

इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हंसते हुए कहा कि यह असंभव है। मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया,

QuoteImage

मुझे पता है, लेकिन मैं किसी को मारना नहीं चाहती।

QuoteImage

उन्होंने बताया कि स्मोकिंग छोड़ने से उनकी सामाजिकता कम हो सकती है। मेलोनी ने एक किताब में स्वीकार किया कि 13 साल तक धूम्रपान छोड़ने के बाद उन्होंने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया था।

मेलोनी मानती हैं कि स्मोकिंग उन्हें ग्लोबल लीडर्स के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद करती है। वहीं, एर्दोगन ने तुर्किये को स्मोकिंग फ्री बनाने का संकल्प लिया है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

अफगानिस्तान ने PAK आर्मी चीफ और रक्षा मंत्री को वीजा नहीं दिया, 3 बार अर्जी खारिज की

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, आईएसआई प्रमुख असीम मलिक और 2 अन्य जनरलों को वीसा देने से इनकार कर दिया है।

टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिछले 3 दिनों में वीसा अर्जी 3 बार खारिज की गई है। पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि सीमा पर संघर्ष में उसके 23 सैनिक और 200 तालिबानी मारे गए हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया कि 58 पाक सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए हैं।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने पाक-अफगान संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश की है। उधर, भारत के दौरे पर आए अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमा संघर्ष में अपना उद्देश्य प्राप्त कर लिया है।

भारत से अमेरिका जाने वाले स्टूडेंट 44% घटे; वीसा, ट्रैवल बैन बड़ी वजह

अमेरिका में अगस्त 2025 में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की एंट्री में 19% की गिरावट दर्ज की गई है। यह महामारी के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इस साल अगस्त में करीब 73,800 कम छात्र अमेरिका पहुंचे।

यह आंकड़ा नए और पुराने दोनों तरह के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को मिलाकर है, जो फॉल सेमेस्टर के लिए अमेरिका आते हैं। अमेरिका में पढ़ने वाले 70% से ज्यादा इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एशिया से आते हैं।

इस साल अगस्त में एशिया से आने वाले छात्रों की संख्या में 24% की गिरावट आई।

भारत से 44% और चीन से 12% कम छात्र पहुंचे। भारत से आने वाले छात्रों की संख्या पहले ही घट रही थी, लेकिन इस बार वीसा में देरी के कारण यह गिरावट और बढ़ गई।

इस गिरावट की प्रमुख वजह वीसा प्रोसेसिंग में देरी, 19 देशों पर ट्रैवल बैन और कुछ छात्रों को डिपोर्ट करने की धमकी रही। इसके चलते कई छात्रों ने अमेरिका की बजाय दूसरे देशों में पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे, PAK पीएम से पूछा- ऐसा है न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ देखते हुए पूछा- ऐसा है न?

उन्होंने यह बयान मिस्र के शर्म अल-शेख में हुई गाजा पीस समिट के दौरान दिया। सवाल पूछने के बाद ट्रम्प और मंच पर मौजूद बाकी नेता हंसने लगे।

इसके अलावा ट्रम्प ने भारत को महान देश और पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा,

QuoteImage

भारत एक महान देश है, उसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान अब अच्छे से साथ रहेंगे।

QuoteImage

ट्रम्प का यह बयान भारत और पाकिस्तान में मई में हुए संघर्ष को रुकवाने के दावों के बीच आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

पाकिस्तानी रक्षामंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ दुश्मनी भरा माहौल, संघर्ष फिर शुरू हो सकता है

किस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान के साथ दुश्मनी भरा माहौल है। इस्लामाबाद और काबुल में किसी भी वक्त संघर्ष शुरू हो सकता है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों देशों में कोई झड़प नहीं हो रही है, लेकिन दोनों देशों के बीच संबंध ठंड पड़ गए हैं। आसिफ ने आगे कहा,

QuoteImage

संघर्ष की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अगर अफगानिस्तान धमकी देता है, तो हमें तुरंत प्रतिक्रिया देने का अधिकार है।

QuoteImage

दरअसल 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर हवाई हमले हुए थे। तालिबान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तान ने किए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

—————–

13 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *