सिरसा के नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन वीर शांति स्वरूप
सिरसा नगर परिषद में मंगलवार को सुपरवाइजर सहित सात गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर गाज गिरी है। चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और लिखित में जवाब मांगा है। लोगों की कई दिनों से सफाई व परिषद कार्यालय में कर्मचारी न मिलने
.
जांच के दौरान समय पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की। अधिकारियों ने चेयरमैन को बताया कि समय पर उपस्थित न होना कर्मचारियों के कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का संकेत है। यह नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों की सुचारू प्रक्रिया को प्रभावित करता है। उन सभी कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है और उनसे लिखित में कारण बताने के लिए कहा गया है।
चेयरमैन वीर शांति बोले कि आज मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आकर निरीक्षण किया। उस दौरान चार सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। आगे भी रूटीन चेकिंग की जाएगी। अगर कोई सफाई कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आता है या काम नहीं करता। उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण करते हुए चेयरमैन वीर शांति स्वरूप
कुड़ा-करकट परिषद की गाड़ी में डालें : चेयरमैन
सिरसा नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि दीपावली के त्योहार पर लोगों को अपने घर के बजाय गली का भी ध्यान रखना चाहिए। जो कुड़ा करकट है, उसे नगर परिषद की गाड़ी में डाले। अगर कोई गलत तरीके से कुड़ा डालता है तो उसकी निगरानी रखे।

भविष्य में ऐसी कार्रवाई होती रहेगी
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाएं और समय का पालन सुनिश्चित करें, ताकि नगर परिषद के प्रशासनिक कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें। यह कदम कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।