रोशन | बागपत5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिकायतकर्ता महिला।
बागपत के अहमद गठिना गांव में 12 तारीख को हुए एक झगड़े के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। गांव की निवासी मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले में केवल एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि झगड़े में कई अन्य लोग भी शामिल थे।
मीनाक्षी का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष और उचित जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मीनाक्षी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि सभी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में अशांति फैल सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मीनाक्षी की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारी पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।