![]()
कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में एक महिला ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला की पहचान र
.
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे रीना ढांड-कुरुक्षेत्र रोड पर SYL के पुल से नहर कूद गई। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। 7 मिनट के अंदर ही टीम ने महिला को नहर से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से LNJP अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मानसिक रूप से परेशान थी रीना
परिजनों के मुताबिक, रीना पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। वह शाम करीब 4 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद परिवार उसकी तलाश कर रहा था। रीना अपनी 3 बेटियों को पीछे छोड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कल उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।